पेरिस, 17 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल के निधन पर श्रद्धांजलि दी।
हेल्मुट की द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी को एकीकरण करने में अहम भूमिका रही। उनका शुक्रवार को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
मैक्रों ने कहा कि यूरोप की उपलब्धियों में हेल्मुट का अहम योगदान है।
मैक्रों ने जारी बयान में कहा, “हेल्मुट कोल यूरोप और विश्व की एक महान हस्ती थी। जर्मनी को एक करने में उनका अहम योगदान है।”
क्रिस्टिन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) पार्टी के नेता के रूप में कोल को चांसलर एंजेला मर्केल के गुरू के तौर पर भी देखा जाता था।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी कोल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आज यूरोप की उपलब्धियां कोल की दूरदर्शिता का ही परिणाम हैं।
dharmpath.com dharmpath