बेटे ओटिस को ‘ड्रिल सर्जेट’ मानती हैं ओलीविया वाइल्ड

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री ओलीविया वाइल्ड का कहना है कि उनका बेटा ओटिस अपनी छोटी बहन डेजी के लिए ‘ड्रिल सर्जेट’ (नए सैनिकों को प्रशिक्षित करने वाला सर्जेट) की तरह है।

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री ओलीविया वाइल्ड का कहना है कि उनका बेटा ओटिस अपनी छोटी बहन डेजी के लिए ‘ड्रिल सर्जेट’ (नए सैनिकों को प्रशिक्षित करने वाला सर्जेट) की तरह है।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ में अपने तीन साल के बेटे ओटिस के बारे में बताया कि वह कैसे अपनी आठ महीने की बहन के साथ पेश आता है।

वाइल्ड ने कोलबर्ट से मजाकिया लहजे में कहा, “वह एक ड्रिल सर्जेट की तरह है, मुझे नहीं पता कि किसने उसे फिल्म ‘फुल मेटल जैकेट’ देखने दिया, लेकिन वह उसके साथ सख्ती से पेश आता है।”

अभिनेत्री ने उम्मीद जताई कि ओटिस के इस सख्त व्यवहार से डेजी बहुत कुछ सीख पाएगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या ओटिस कभी कहता है कि वह उसे वापस भेजना चाहता है, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया कि वह चिल्लाते हुए कहता है, “तुम्हें यहां नहीं रहना चाहिए।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493