मानव कौल नए जमाने के संजीव कुमार : ‘तुम्हारी सुलु’ के निर्देशक

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी का कहना है कि फिल्म के अभिनेता मानव कौल दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार के समान प्रतिभावान हैं।

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी का कहना है कि फिल्म के अभिनेता मानव कौल दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार के समान प्रतिभावान हैं।

त्रिवेणी ने एक बयान में कहा, “एक शानदार व्यक्ति होने के साथ ही मानव नए जमाने के संजीव कुमार जैसे हैं। वह हमारे समय के सबसे बेहतरीन और उम्दा कलाकारों में से एक हैं।”

मानव ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और उन्हें भी फिल्म में काम करने में काफी मजा आया। फिल्म में विद्या बालन भी हैं।

उन्होंने कहा, “यह मेरे शूटिंग के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक है। इस यादगार यात्रा के दौरान ‘तुम्हारी सुलु’ की टीम एक परिवार की तरह बन गई है। मुझे यह अनुभव जिंदगी भर याद रहेगा।”

फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है।

मानव ने शूटिंग और उसकी तैयारियों में टीम के साथ दो महीने से भी ज्यादा समय बिताया। उनके किरदार की शूटिंग पूरी होने पर फिल्म से जुड़े सभी सदस्य बेहद भावुक हो गए।

टीम के एक सदस्य ने बताया कि मानव की शूटिंग समाप्त होने के बाद टीम दो पंक्तियां बनाकर खड़ी हो गई और जब मानव उनके बीच से गुजरे तो सभी ने उनका अभिवादन किया।

‘तुम्हारी सुलु’ दिसंबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493