लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी के माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 10 करोड़ होने के बाद वह सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली हस्ती बन गई हैं।
पेरी के नए अल्बम ‘विटनेस’ के संदर्भ में आधिकारिक ट्विटर पर पोस्ट किया गया, “आज हम इतिहास के गवाह हैं। केटी पेरी को बधाई। प्रशंसकों की संख्या 10 करोड़।”
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ट्विटर पर उन्होंने बधाई देते हुए एक क्लिप भी पोस्ट की, जिसमें केटी के कुछ ट्वीट्स हैं।
पेरी वर्ष 2009 में ट्विटर से जुड़ीं और तब से वह सक्रिय हैं। वर्ष 2012 में उनके फालोवरों की संख्या पांच करोड़ थी।
dharmpath.com dharmpath