शिक्षा मंत्री की शिक्षा पर हंगामा

नई दिल्ली
smriti140527100357_smriti_irani_election_commission_nomination_paper_624x351_electioncommission_nocreditस्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाने के फैसले पर कांग्रेस नेता अजय माकन और नरेंद्र मोदी की समर्थक मानी जाने वाली मशहूर लेखिका और पत्रकार मधुकिश्वर ने सवाल खड़े किए हैं। माकन और मधुकिश्वर ने स्मृति को एचआरडी मिनिस्ट्री देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि अंडर ग्रैजुएट होने के बावजूद उन्हें देश की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कैसे दे दी गई है।

मोदी की समर्थक और लेखिका मधुकिश्वर ने स्मृति ईरानी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर ट्वीट किया, ‘स्मृति ईरानी 12 वीं पास है। वह फैशन मॉडल बनने गईं और टीवी सीरियल में बहू बन गईं। क्या भारत का शिक्षा मंत्री बनने के लिए यही योग्यता है? हैरानी नहीं होगी, अगर स्मृति ईरानी की असाधारण प्रतिभा को मान्यता प्रदान करते हुए उप प्रधानमंत्री बना दिया जाए। मौजूदा शैक्षणिक अव्यवस्था से भारत को आगे ले जाने के लिए अलग नजरिए की जरूरत है।’

गौरतलब है कि मोदी कैबिनेट में अरुण जेटली को डिफेंस ऐंड फाइनेंस और स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है। जेटली को अमृतसर से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने और स्मृति को अमेठी से राहुल गांधी ने हराया था। जहां मोदी कैबिनेट की औसत उम्र 61 साल के आस-पास है, वहीं स्मृति ईरानी महज 38 साल की हैं। माकन के आरोपों पर जब कैबिनेट ब्रीफिंग में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांक कर देखने की जरूरत है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493