शाहरुख खान ने इम्तियाज का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। शाहरुख खान ने निर्देशक इम्तियाज अली का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया है। इम्तियाज का शुक्रवार को जन्मदिन था। उन्होंने अपनी बेटी इदा अली, शाहरुख और कुछ करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया।

इम्तियाज की नई फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्वीट कर इम्तियाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का ने ट्वीट कर कहा, “हैप्पी बर्थडे टू इम्तियाज जी, अनुष्का को सेजल से मिलवाने के लिए धन्यवाद।”

अनुष्का ने इम्तियाज और शाहरुख के साथ एक तस्वीर साझा की और शाहरुख से सवाल पूछते हुए कहा, “कृपया, पूरी दुनिया को बताइए कि आप और मैं बर्थडे बॉय के साथ इस तरह का चेहरा क्यों बनाए हुए हैं।”

यह फिल्म पंजाबी लड़के और गुजराती लड़की की प्रेम कहानी है। फिल्म 4 अगस्त 2017 को देशभर में रिलीज होगी।

फिल्मकार की जन्मदिन पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और राजकुमार हिरानी जैसी फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493