लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन द्वारा अभिनीत फिल्म ‘रॉकी’ के निर्देशन के लिए ऑस्कर जीत चुके निर्देशक जॉन जी.एविल्डसेन का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, निर्देशक के एक प्रतिनिधि ने इस बात की पुष्टि की कि उनका यहां निधन हो गया।
वर्ष 1983 में उन्हें एक बार फिर उनकी लघु फिल्म ‘ट्रैवलिंग होपफुली’ के लिए आस्कर हेतु नामित किया गया था।
एविल्डसेन अपनी एक बेटी ब्रिजेट, और एंथोनी, जोनाथन व एशले नामक दो बेटों के साथ रहते थे।
dharmpath.com dharmpath