बैडमिंटन : इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत

जकार्ता, 17 जून (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

श्रीकांत ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को 21-15 14-21 24-22 से हराया। गैरवरीय श्रीकांत ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को एक घंटे 12 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया।

फाइनल में श्रीकांत का सामना जापान के काजूमासा साकाई से होगा। साकाई ने शनिवार को ही खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत के एचएस प्रणॉय पर 21-17, 26-28, 18-21 से जीत हासिल की।

फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493