चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय संगीतकार एस.एस. थमन को रियलिटी शो बिग बॉस तेलुगू के शीर्षक गीत के लिए चुना गया है और वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यह गीत दर्शकों को पागल कर देगा।
थमन ने शुक्रवार रात ट्विटर पर कहा, “मेरे प्यारे भाई जूनियर एनटीआर के बिग बॉस का शीर्षक गीत है। मुझे यकीन है कि यह आपको पागल कर देगा।”
थमन ने कहा, “जूनियर एनटीआर इस शो के तेलुगू संस्करण की मेजबानी करेंगे और इसे खास बनाएंगे।”
इससे पहले थमन और जूनियर एनटीआर ‘ब्रिंदावनम’, ‘बादशाह’ और ‘रभासा’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
‘नायक’ के संगीतकार थमन रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल अगेन’ के साथ बॉलीवुड में शुरुआत से उत्साहित हैं।
dharmpath.com dharmpath