‘हसीना’ के टीजर में श्रद्धा की लुक को सितारों ने सराहा

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। करण जौहर, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने आगामी फिल्म ‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ के टीजर में श्रद्धा कपूर के बेखौफ अंदाज को सराहा।

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। करण जौहर, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने आगामी फिल्म ‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ के टीजर में श्रद्धा कपूर के बेखौफ अंदाज को सराहा।

‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ एक बायोपिक है, जिसमें श्रद्धा अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित है।

श्रद्धा का भाई सिद्धांत कपूर फिल्म में कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की भूमिका में हैं।

फिल्म के टीजर पर मनोरंजन उद्योग के दोस्तों और सह-कलाकारों ने उनकी प्रशंसा की है।

करण जौहर : अपने किरदार में बेहतरीन श्रद्धा कपूर। बेखौफ।

सब्बीर खान : वाह! श्रद्धा कपूर को इस तरह कभी नहीं देखा। सिद्धांत कपूर और पूरी टीम सर्वश्रेष्ठ। हसीना पारकर।

फरहान अख्तर : श्रद्धा कपूर बहुत अच्छा है। वास्तविक, बेखौफ और नाटकीय दिख रही हैं। अपूर्व लाखिया, सिद्धांत कपूर और पूरी टीम को बधाई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा : श्रद्धा कपूर का प्रभावशाली अंदाज।

इलियाना डीक्रूज : श्रद्धा कपूर ने मुझे प्रभावित किया है। हसीना पारकर का टीजर काफी पसंद आया।

परिणीति : अच्छा है! श्रद्धा को प्यार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493