बैडमिंटन : इंडोनेशिया ओपन फाइनल में आज साकाई से भिड़ेंगे श्रीकांत

जकार्ता, 18 जून (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत रविवार को यहां इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में जापान के काजूमासा साकाई से भिड़ेंगे।

श्रीकांत ने शनिवार को विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किकया है। विश्व के 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने सोन को रोमांचक मुकाबले में 21-15, 14-21, 24-22 से मात दी थी। यह मैच एक घंटा 12 मिनट चला था।

मैच के बाद श्रीकांत ने कहा था, “अपने अभी तक के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। यह मैच काफी मुश्किल रहा। फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को हराना हमेशा मुश्किल होता है। अब आगे भी यही फार्म जारी रखने का प्रयास करूंगा।”

दूसरी ओर, साकाई ने भारत के ही एचएस प्रणॉय को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। साकाई ने प्रणॉय को कठिन मुकाबले में 21-17, 26-28, 18-21 से हराया था।

प्रणॉय ने दो उलटफेर के बाद सेमीफाइलन में जगह बनाई थी। दूसरे दौर में जहां उन्होंने छह बार के चैम्पियन ली चोंग वेई को हराया था वहीं क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मौजूदा ओलम्पिक, विश्व और एशियाई चैम्पियन चीन के चेन लोंग को परास्त किया था।

श्रीकांत और विश्व के 47वें वरीयता प्राप्त साकाई के बीच यह अब तक की पहली भिड़ंत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493