‘द पेरेंट ट्रैप’ मेरी पसंदीदा फिल्म : मार्ग्रेट क्वोले

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। एंडी मैकडॉवेल और उनके पूर्व पति पॉल क्वोले की बेटी अभिनेत्री मार्ग्रेट क्वोले का कहना है कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तब रोमांटिक ड्रामा फिल्में उन्हें पसंद आती थीं।

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। एंडी मैकडॉवेल और उनके पूर्व पति पॉल क्वोले की बेटी अभिनेत्री मार्ग्रेट क्वोले का कहना है कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तब रोमांटिक ड्रामा फिल्में उन्हें पसंद आती थीं।

वेबसाइट फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, लिंडसे लोहान अभिनीत ‘द पेरेंट ट्रैप’ उनकी पसंदीदा फिल्म थी, क्योंकि यह उनके मन में उम्मीद जगाती थी कि 1999 में अलग हुए उनके माता-पिता फिर से एक हो जाएंगे।

मार्ग्रेट ने कहा, “अपने घर में तलाक का माहौल देख चुके हर बच्चे की तरह ‘द पेरेंट ट्रैप’ से जुड़ी मेरी भी कल्पनाएं थीं। वह मेरी पसंदीदा फिल्म थी। मैं नब्बे के दशक की बच्ची थी, इसलिए मुझे खास तौर पर लिंडसे लोहान की फिल्म बेहद पसंद आई।”

मार्ग्रेट ने कहा, “मैंने अपनी मां को बताया कि मुझे वह फिल्म कितनी पंसद है और मैं उसके बारे में काफी बातें करती थीं। उसके बाद उन्होंने डेनिस क्वै ड (फिल्म के अभिनेता) के साथ डेटिंग शुरू कर दी। इस पर मेरी प्रतिक्रिया थी कि नहीं, मैं यह नहीं चाहती।”

मार्ग्रेट ने साथ ही कहा कि वह अपनी मां के कारण फिल्म उद्योग में नहीं आईं, क्योंकि उन्होंने अपनी मां की कोई फिल्म नहीं देखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493