लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बेन किंग्सले को एक मीडिया कंपनी एमजीएम द्वारा फिल्म ‘ऑपरेशन फिनाले’ में नाजी युद्ध अपराधी एडोल्फ आइकमन का किरदार निभाने के लिए अनुबंधित किया गया है।
फिल्म में अभिनेता ऑस्कर इसाक भी हैं।
‘ऑपरेशन फिनाले’ की शूटिंग इस शरद ऋतु से क्रिस वेइट्ज के निर्देशन में शुरू होगी। यह थ्रिलर फिल्म आइकमैन को पकड़ने के बारे में है।
वेबासइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, आइकमैन ने यूरोप के सभी देशों से यहूदियों को शिविरों में पहुंचाकर नजरबंद करने की व्यवस्था की, जहां करीब साठ लाख यहूदियों की मौत हो गई थी।
जब द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू खत्म हुआ, तो आइकमैन अपने देश आस्ट्रिया भाग गया और फिर अर्जेटीना चला गया। आइकमैन 1960 में अर्जेटीना में इजरायली खुफिया सेवा मोसाद द्वारा पकड़ लिया गया। इजरायल में मुकदमा चलाए जाने के बाद वह युद्ध अपराधी माना गया और 1962 में 56 साल की उम्र में उसे फांसी पर लटका दिया गया।
फिल्म में इसाक पीटर मैल्किन की भूमिका में दिखाई देंगे, जो आइकमैन को ढूंढ़ निकालने में इजरायली जासूसों के समूह का नेतृत्व करते हैं।
dharmpath.com dharmpath