इरिन (विसकोंसिन), 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के ब्रयान हरमन ने अमेरिकी ओपन के तीसरे दिन का अंत पहले स्थान के साथ किया है। उन्होंने तीसरे दिन पांच अंडर 67 का स्कोर किया।
उनका कुल स्कोर अब तक 12 अंडर 204 है। वह अपने हमवतन जस्टीन थॉमस से एक शॉट की बढ़त लिए हुए हैं।
जस्टीन ने तीसरे दिन 63 का स्कोर किया। वहीं ब्रूक्स कोएप्का ने 68 और इंग्लैंड के टॉमी फ्लीटवुड ने 68 का स्कोर किया।
थॉमस अमेरिकी ओपन के इतिहास में नौ अंडर का स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीसरे दिन छह बर्डी और एक ईगल लगाया। इसके अलावा दो बोगी लगाईं।
अमेरिकी ओपन की वेबसाइट ने हरमन के हवाले से लिखा है, “काफी लंबे समय बाद मैंने गेंद को अच्छे से मारा। मेरा पास का खेल भी अच्छा रहा। मैं गेंद को अच्छा पुट कर रहा था। इससे मैं खुश हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि कल क्या होगा। लेकिन आज के खेल से मुझे प्ररेणा मिली है। मैंने जिस तरह से गेंद को मारा वह अच्छा रहा।”
dharmpath.com dharmpath