बांग्लादेश में ताजा भूस्खलन में 5 लोगों की मौत

ढाका, 18 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में रविवार को बारिश के कारण ताजा भूस्खलन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा।

सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राजधानी ढाका के दक्षिणपूर्व में लगभग 259 किलोमीटर दूरी पर स्थित खगराचारी पहाड़ी जिले में एक भूस्खलन से एक परिवार के दो लोगों और एक बच्चे की मौत होने की बात कही गई है।

राजधानी से 203 किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर में स्थित मौलवी बाजार जिले में एक महिला और उसकी पुत्री उस समय मारी गईं, जब उनके घर पर गीली मिट्टी के बड़े टुकड़े गिरे।

गुरुवार को देश के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में बारिश के कारण विनाशकारी भूस्खलन से हुए मलबे से चार और शवों को निकालने के बाद सेना और अग्निशम बचाव दल ने शुक्रवार को अपना खोज अभियान खत्म किया। यह चारों लोग सैनिक थे। इनमें दो अधिकारी स्तर के थे।

पिछले हफ्ते दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश में पांच जिलों में नुकसान पहुंचाने वाले भूस्खलन में कम से कम 153 लोग मारे गए थे सैकड़ों घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493