बॉलीवुड गीतों में असमिया रंग जोड़ रहे प्रीतम

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने अनुराग बसु की बॉलीवुड फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के नए गीत के लिए असमिया बिहू लोक संगीत से प्रेरणा ली है।

फिल्म के अल्बम का नया गीत ‘गलती से मिस्टेक’ को असमिया रंग दिया गया है।

प्रीतम के प्रोग्रामर ध्रुबज्योति फुकन ने कहा, “प्रीतम ने असमिया बिहू लोक गीत को एक बड़ा मंच दिया है।”

उन्होंने कहा, “आम तौर पर पूर्वोत्तर के लोक गीतों को अक्सर मुख्यधारा (हिंदी) के संगीत में उपेक्षित किया जाता है। लेकिन, हमने इस गीत को इस तरह बनाया है किभारत के अन्य क्षेत्रों के लोग इससे जुड़कर इसका आनंद उठा सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493