आयुष्मान खुराना ने ‘शूट द पियानो प्लेयर’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म ‘शूट द पियानो प्लेयर’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म ‘शूट द पियानो प्लेयर’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

आयुष्मान ने रविवार को ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग स्थल से अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में अभिनेता पियानो बजाते नजर आ रहे हैं और क्लैप बोर्ड भी नजर आ रहा है।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “श्रीराम राघवन के ‘शूट द पियानो प्लेयर’ की शूटिंग शुरू।”

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे भी मुख्य नायिकाओं की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493