महेश बाबू के साथ काम पर फिलहाल कुछ नहीं कह सकती : पूजा हेगड़े

चेन्नई, 19 जून (आईएएनएस)। महेश बाबू की आगामी तेलुगू फिल्म के लिए अभिनेत्री पूजा हेगड़े को लिए जाने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन इस फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि वह फिलहाल इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

पूजा ने अटकलों से जुड़ी सच्चाई के बारे में पूछे जाने पर आईएएनएस से कहा, “मैं फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।”

यह फिल्म महेश बाबू की 25वीं फिल्म होगी, जिसका निर्देशन वम्सि पैदीपल्ली करेंगे।

पूजा फिलहाल अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘दुवदा जगन्नाधम’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

हरीश शंकर निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने पहली बार अर्जुन के साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493