लॉस एंजेलिस, 19 जून (आईएएनएस)। गायिका से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि अगर वह दिखने में अच्छी नहीं होती तो पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम से शादी नहीं करती, जैसा कि पेपराजियों ने उन्हें उनकी तस्वीरों में दिखाया है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, वोग (नीदरलैंड्स) पत्रिका को दिए साक्षात्कार में विक्टोरिया ने अपनी सफल शादी के राज के बारे में खुलकर बात की।
उन्होंने कहा, “मैं और डेविड एक साथ खूब मजे करते हैं, अगर मैं सच में उतनी बुरी दिखती जैसा कि पेपराजियों ने मुझे अपनी कुछ तस्वीरों में दिखाया, तो मेरे बच्चे उतने खुश नहीं होते, जितने वे हैं और निश्चित रूप से मैं शादी नहीं करती।”
डेविड से विक्टोरिया की मुलाकात मैनचेस्टर यूनाइटेड के फुटबॉल मैच के दौरान 1997 में हुई थी और दोनों ने आयरलैंड के लटरेल्सटाउन कैसल में शादी रचा ली। वे चार बच्चों -ब्रुकलिन (17), रोमियो (14), क्रूज (11) और पांच वर्षीय हार्पर- के माता-पिता हैं।
फैशन डिजाइनर ने यह भी कहा कि बढ़ती उम्र को लेकर वह चिंतित नहीं हैं और उन्होंने जो हासिल किया है, उस पर ध्यान देती हैं।
dharmpath.com dharmpath