अफगानिस्तान : अमेरिकी सैन्य अड्डे के 8 अफगान सुरक्षा गार्ड मारे गए

काबुल, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बगराम में स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डे के कम से कम आठ सुरक्षा गार्ड तालिबान आंतकियों द्वारा उस समय मारे गए, जब वे अपने कार्य के लिए जा रहे थे। मंगलवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, परवान प्रांत के शाहकोह गांव में यह हमला सोमवार की रात उस समय हुआ, जब सुरक्षा गार्ड सैन्य अड्डे पर जा रहे थे। इस हमले में दो अन्य गार्ड घायल भी हुए हैं।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्ला मुजाहिद ने एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रवक्ता ने मारे गए सुरक्षा गार्ड पर अमेरिकी के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया।

नवंबर 2016 में इस अड्डे के अंदर एक आत्मघाती बम हमले में चार अमेरिकी जवानों की मौत हो गई थी और 17 अन्य लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493