सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने जीता ऐतिहासिक पदक

सिंगापुर, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय की सॉफ्टबॉल टीम ने एशिया पेसेफिक मिडिल ईस्ट लिटिल लीग सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 18 जून तक सिंगापुर में हुआ था।

गुआम, इंडोनेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर और भारत से पांच टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का खर्चा पूरी तरह से भारतीय सॉफ्टबॉल संघ ने उठाया।

भारत ने टूर्नामेंट में खेले गए अपने पहले मैच में गुआम को 17-7 से मात दी थी। इसके बाद दूसरे मैच में टीम ने सिंगापुर को 14-4 से हराया था।

फिलीपींस के खिलाफ खेला गया टूर्नामेंट का तीसरा मैच भारतीय टीम ने 0-10 से जीता था। हालांकि, उसे इंडोनेशिया के खिलाफ 4-2 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद भारत ने सिंगापुर को 11-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, फाइनल में उसे फिलिपींस की टीम से 10-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इस टूर्नामेंट में भारत के लिए खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी सरकारी स्कूल से थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493