कुंबले नहीं बने रहना चाहते मुख्य कोच : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज और राष्ट्रीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच अनिल कुंबल अपने पद पर नहीं बने रहना चाहते।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

खबरों के मुताबिक, कुंबले का कार्यकाल एक साल का था, जो आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो रहा था, लेकिन उनके कार्यकाल को वेस्टइंडीज दौरे तक के लिए विस्तार दे दिया गया था। इसके बावजूद वह टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना नहीं हुए हैं।

भारतीय टीम मंगलवार को वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो चुकी है जहां उसे पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज और एक टी-20 मैच खेलना है।

चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान ऐसी खबरें थीं कि कप्तान विराट कोहली और कुंबले के बीच तनाव है। कोहली को कुंबले का रवैया बर्दाश्त नहीं है जिसकी शिकायत उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से भी की थी।

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493