मोगादिशू, 20 जून (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में मंगलवार को हुए एक कार बम हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-शबाब ने ली है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विस्फोट वदाजीर जिले में एक सरकारी कार्यालय के बाहर हुआ, और कई एंबुलेंसों के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।
मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरू होने के बाद से नागरिकों पर यह दूसरा हमला है।
पिछले बुधवार को इसी आतंकी संगठन द्वारा एक लोकप्रिय रेस्तरां में किए गए हमले में 25 लोग मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath