नेपाली प्रधानमंत्री का लोगों से योग अपनाने का आग्रह

काठमांडू, 21 जून (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने बुधवार को अपने देश के नागरिकों से योग के माध्यम से एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने यह बात तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक योगाभ्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही।

योग से जीवन में शांति और सामंजस्य में मदद मिलने का दावा करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से इसके रोजाना नियमित प्रयोग से स्वस्थ और खुशहाल जीवन बनाने को कहा।

देउबा ने कहा कि योग एक प्राचीन अनुशासन है “जो मन और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। योग स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के अलावा एक संतुलित जीवन बनाने में मदद करता है।”

योग के पेशेवरों के साथ योग करते हुए देउबा ने ‘ओम’ का उच्चारण भी किया और एक स्वस्थ समाज बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नेपाल की औपचारिक पोशाक पहने देउबा ने प्रतिभागियों को उत्साहित करने के लिए सार्वजनिक रूप से योग के आसन किए।

यह दूसरी बार है, जब नेपाल सरकार औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493