लंदन, 21 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीबीसी के मुताबिक, उनका किंग एडवर्ड 7वें अस्पताल में संक्रमण का इलाज चल रहा है। ब्रिटेन के 96 वर्षीय प्रिंस को मंगलवार शाम इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
पिं्रस को अस्पताल में ठीक उसी दिन भर्ती होना पड़ा है, जब महारानी प्रधानमंत्री थेरेसा मे की नई कंजर्वेटिव सरकार की योजनाएं तय करने वाली थीं।
dharmpath.com dharmpath