फीफा ने जुवेंतस के खिलाफ आगे बढ़ाई कार्यवाही

ज्यूरिख, 21 जून (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने इटली के क्लब जुवेंतस के खिलाफ फ्रांस के खिलाड़ी पॉल पोग्बा के स्थानांतरण को लेकर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है, वहीं इसी मामले में दूसरे क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड को निर्दोष बताया है।

पोग्बा पिछले सत्र में 11.22 करोड़ की विश्व रिकार्ड कीमत के साथ आए थे। यह माना जा रहा है कि इस स्थानांतरण में फीफा का हित किसी तीसरे पक्ष के स्वामित्व से जुड़ा हो सकता है।

फीफा ने पिछले महीने दोनों क्लबों से उन लोगों के बारे में जानकारी मांगी जो इस स्थानांतरण में शामिल थे।

आरोप यह भी है कि पोग्बा के एजेंट मिनो राइओला ने इस करार से 5.461 करोड़ डालर की कमाई की है।

द टेलीग्राफ ने मंगलवार को फीफा के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, “हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमने जुवेंतस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। हम इस बारे में आगे कुछ नहीं कह सकते। हम इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि दूसरे क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है।”

फीफा इस बात की जांच रहा है कि इटली के क्लब ने तीसरे पक्ष को लेकर उसके नियम का उल्लंघन किया है या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493