संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका के विक्रमनायके को युवाओं का दूत बनाया

कोलंबो, 21 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने श्रीलंका के जयथमा विक्रमनायके को युवाओं के अगले संयुक्त राष्ट्र दूत के तौर पर नियुक्त किया है। यह जानकारी कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बुधवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विक्रमनायके जॉर्डन के अहमद अलहेनदावी का स्थान लेंगी। विक्रमनायके मौजूदा समय में श्रीलंका की प्रशासनिक सेवा में अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा, “विक्रमनायके ने राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के विकास के क्षेत्र में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इन्होंने उल्लेखनीय तौर पर ‘हैशटैग जेनरेशन’ नाम से युवा लोगों के नागरिक और राजनीतिक कार्य से एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493