विजय के लिए मुफ्त में फिल्म करने में आपत्ति नहीं : जयराम

चेन्नई, 21 जून (आईएएनएस)। आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘वनामगन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता जयराम रवि का कहना है कि उन्हें विजय के लिए मुफ्त में फिल्म करने से कोई आपत्ति नहीं है।

विजय द्वारा निर्देशित और निर्मित ‘वनामगन’ शुक्रवार को रिलीज होगी।

रवि ने आईएएनएस से कहा, “मेरे पिता के बाद विजय ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरे ऊपर काफी कुछ खर्च किया है। मैं चाहता हूं कि फिल्म अच्छी चले। अगर फिल्म अच्छी नहीं चलती है तो मुझे उनके लिए एक और फिल्म मुफ्त में करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि वे मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।”

इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इसमें रवि आदिवासी किरदार में हैं और इसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर जंगलों में हुई है।

अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा, “उम्मीद से अधिक मुश्किल था। यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसने मुझे कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।”

फिल्म में रवि का कोई संवाद नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं केवल जनजातीय भाषा में बोलता हूं। मुझे अपने शरीर के माध्यम से भाव प्रकट करने हैं और यह अलग अनुभव था।”

फिल्म में नवोदित सायेशा भी हैं। इसके साथ वह तमिल फिल्म उद्योग में कदम रख रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493