कंफेडरेशंस कप : डोपिंग मामले को लेकर सख्त फीफा

मॉस्को, 21 जून (आईएएनएस)। रूस में जारी फीफा कंफेडरेशंस कप टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रहीं टीमों पर फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने डोपिंग को लेकर कठिन नियंत्रण लगा रखा है।

रूस की 2018 आयोजन समिति के चेयरमैन वताली मुतको ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी तास की रपट के अनुसार, मुतको ने कहा, “रूस की टीम के साथ हुए हालिया मैच के बाद हमारी टीम के और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के डोपिंग नमूने लिए गए। इन नमूनों की जांच कौन करता है, यह फैसला फीफा पर निर्भर करता है। टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रही सभी टीमों पर डोपिंग को लेकर फीफा ने कठिन नियंत्रण लगा रखा है।”

रूस में 17 जून से 2017-फीफा कंफेडरेशंस कप टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसके मैच मॉस्को, सोचि, सेंट पीटसबर्ग और कजान में हो रहे टूर्नामेंट का समापन दो जुलाई को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493