थेरेसा ने ग्रेनफेल टॉवर में लगी आग के लिए माफी मांगी

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने लंदन में स्थित 24 मंजिला इमारत ग्रेनफेल टॉवर में लगी भीषण आग के पीड़ितों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने लंदन में स्थित 24 मंजिला इमारत ग्रेनफेल टॉवर में लगी भीषण आग के पीड़ितों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, थेरेसा ने बुधवार को ब्रिटिश सांसदों से कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि हादसे के शुरुआती घंटों में पीड़ित परिवारों के लिए पर्याप्त सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। लोगों का सामान नष्ट हो गया, उनके घर जल गए और उन्हें इस बात की बुनियादी जानकारी भी नहीं दी गई कि क्या हुआ है, उन्हें क्या करना चाहिए और किससे मदद लेनी चाहिए।”

थेरेसा ने कहा, “स्थानीय और राष्ट्रीय प्रशासन लोगों की उस समय मदद करने में नाकाम रहा, जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। बतौर प्रधानमंत्री मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं।”

थेरेसा को त्रासदी के लिए अपनी पहली प्रतिक्रियाओं के लिए तीखी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। इस भीषण हादसे में 79 लोगों की मौत हो गई।

थेरेसा ने कहा कि इस हादसे से पूरा देश दुखी है।

सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि हादसे के कारण बेघर हुए 68 परिवारों के लिए आवास मुहैया कराने के लिए ग्रेनफेल टॉवर के पास ही एक नई आवासीय परियोजना पर तेज गति से काम किया जाएगा।

थेरेसा ने कहा कि ग्रेनफेल टॉवर में लगी आग में अपना घर गंवाने वालों के लिए तीन सप्ताह के भीतर ही फिर से आवास की व्यवस्था की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493