अंकारा, 22 जून (आईएएनएस)। तुर्की के वित्त मंत्री निहात जेबेकी ने कहा है कि कई खाड़ी देशों द्वारा कतर पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद देश को सहायता सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तुर्की का पहला जहाज रवाना किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जेबेकी ने बुधवार को सरकारी एजेंसी अनादोलु से साक्षात्कार में कहा कि इस माह की शुरुआत में कई खाड़ी देशों द्वारा दोहा से कूटनीतिक संबंध समाप्त किए जाने के बाद करीब 105 मालवाहक विमान सहायता सामग्री के साथ तुर्की से कतर भेजे गए हैं।
जेबेकी ने कहा कि तुर्की कतर को सड़क के रास्ते भी सहायता सामग्री पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा, “बुधवार को भेजी गई खेप के बाद और जहाज भी भेजें जाएंगे।”
‘डायरेक्टोरेट ऑफ प्रोविंशियल फूड, एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक’ के प्रमुख यावुस एकिसी ने कहा कि तुर्की की राजधानी अंकारा से साप्ताहिक तौर पर सब्जियों के तीन ट्रक कतर भेजे गए हैं।
हाते सहायता संगठन प्रमुख राहमी वार्दी के अनुसार, ईद उल फितर के बाद दक्षिणी हाते प्रांत से खाद्य सामग्री के पांच ट्रक और भेजे जाएंगे।
सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र और कुछ अन्य देशों ने कतर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पांच जून को देश के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ दिए थे और देश के साथ जुड़े अपने समुद्री, हवाई और सड़क मार्ग बंद कर दिए थे।
dharmpath.com dharmpath