ठाणे (महाराष्ट्र), 22 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों का आंदोलन उस समय हिंसक हो गया, जब उन्होंने ठाणे में कल्याण के पास सड़क मार्ग बाधित करने के साथ पुलिस पर पथराव किया और उनकी एक वैन को आग के हवाले कर दिया।
ये किसान नेवाली में हवाईअड्डे के निर्माण के लिए एक हवाईपट्टी पर सरकार द्वारा कब्जा करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे।
प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की है।
यह किसान आंदोलन उस समय हिंसक हो गया, जब किसानों ने सड़क पर यातायात बाधित किया, पथराव किया, सड़कों पर टायर जला दिए और पुलिस की एक वैन में आग लगा दी।
इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।
dharmpath.com dharmpath