लॉस एंजेलिस में ओबामा के नाम पर सड़क का नाम रखने का विचार

वाशिंगटन, 22 जून (आईएएनएस)। लॉस एंजेलिस शहर की परिषद ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर सड़क का नाम रखने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, परिषद के प्रमुख हर्ब जे.वेसन जूनियर ने मंगलवार को ट्वीट कर इस पहल का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि रोडियो रोड का नाम बदलकर ओबमा बुलेवार्ड रखा जाए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नौ साल पहले मुझे रोडियो रोड के रांचो सिनेगा पार्क में तत्कालीन सीनेटर ओबामा की पहली प्रचार रैली के दौरान उन्हें लोगों से मुखातिब करने का सम्मान मिला था।”

ओबामा ने 2007 में राष्ट्रपति की उम्मीदवारी पेश करने के बाद पांच किलोमीटर लंबे रोडियो रोड पर अपनी पहली रैली की थी।

लॉस एंजेलिस में पहले ही पूर्व राष्ट्रपतियों के नाम पर वाशिंगटन बुलेवार्ड, एडम्स बुलेवार्ड और जेफरसन बुलेवार्ड जैसी सड़कों के नाम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493