कोलंबो, 22 जून (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार को कहा कि उसने चार भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से श्रीलंका के जल क्षेत्र में दाखिल होने पर गिरफ्तार किया है।
नौसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर चामिंदा वालाकुलुगे ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि गिरफ्तारी सोमवार की रात को हुई। अधिकारियों ने मछुआरों की एक नौका जब्त कर ली है।
श्रीलंका ने मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान एक सौहार्दपूर्ण कदम के तौर पर अपने कब्जे में रखी गई कुल 143 नावों में से 42 भारतीय नावों को रिहा कर दिया था।
लेकिन, श्रीलंकाई अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई जल क्षेत्र में दाखिल होंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना जारी रहेगा।
dharmpath.com dharmpath