मोनाको में दौड़ेगे बोल्ट

पेरिस, 22 जून (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटे आठ बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने कहा है कि वह मोनाको में आयोजित होने वाले डायमंड लीग मीट में हिस्सा लेंगे।

बोल्ट ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए खुद को तैयार करने के मकसद से मोनाको में दौड़ने का फैसला किया है। विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन अगस्त में होना है।

विश्व के महानतम फर्राटा धावक बोल्ट विश्व चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने रियो ओलम्पिक के बाद कर दी थी।

बोल्ट 2011 के बाद पहली सेंट लुइस स्टेडियम में लौटेंगे। उस साल बोल्ट ने 9.88 सेकेंड समय के साथ यहां पहला स्थान हासिल किया था।

इस साल की पहली 100 मीटर रेस में बोल्ट ने 10.03 सेकेंड का समय निकाला था। यह रेस जमैका में हुई थी और यह उनकी अपने देश में अंतिम प्रतिस्पर्धा थी।

अब बोल्ट को 28 जून को चेक गणराज्य में दौड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493