संसद भवन में ‘रागदेश’ का ट्रेलर होगा लांच

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘रागदेश’ का ट्रेलर यहां संसद भवन में लांच होगा।

फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया का कहना है कि ऐसा स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करने के लिए किया जा रहा है।

धूलिया ने अपने बयान में कहा, “संसद भवन में ‘रागदेश’ का ट्रेलर लांच करने का मकसद स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का सम्मान करना है। ऐसा पहली बार है कि संसद भवन ने किसी फिल्म के ट्रेलर को लांच करने की अनुमति दी है और यह हमारी फिल्म के लिए अपने आप में बड़े सम्मान की बात है।”

फिल्म ‘रागदेश’ मशहूर लाल किला मुकदमे पर आधारित है, जो आजाद हिंद फौज के तीन अधिकारियों पर चलाया गया था। इसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का रुख बदल दिया था।

धूलिया ने कहा कि लाल किला ट्रायल हमारी स्वतंत्रता इतिहास का सबसे दिलचस्प व प्रासंगिक हिस्सा है और यह फिल्म उसी मामले के बारे में है।

फिल्म में कुणाल कपूर, अमित साध और मोहित मारवाह प्रमुख भूमिका में हैं। गुरदीप सिंह सप्पल निर्मित यह फिल्म राज्यसभा टीवी की पेशकश है।

फिल्म ‘रागदेश’ 28 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493