जुदा हुए हैरी स्टाइल्स, टेस वार्ड

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स और उनकी प्रेमिका टेस वार्ड ने केवल एक महीने साथ रहने के बाद अब अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है।

एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, “हैरी और टेस काफी समय से एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। दोनों लगातार यात्रा कर रहे हैं। वह इस सप्ताह लंदन में थीं, जहां उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी से मुलाकात की। उसके बाद से वे साथ हैं।”

हालांकि हैरी और उनकी प्रेमिका ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। हैरी की प्रेमिका एक फूड ब्लॉगर हैं। दोनों ने कथित तौर पर पिछले महीने डेटिंग शुरू की थी। उनकी मुलाकात अपने दोस्तों के जरिए हुई थी।

सूत्र ने कहा, “जैसे ही हैरी ने टेस से मुलाकात की, तभी दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। दोनों की फैशन और खाने रुचि है, जिसके कारण वे करीब आए थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493