इस्लामाबाद, 23 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शुक्रवार को हुए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
‘डॉन’ के मुताबिक, विस्फोट बलूचिस्तान प्रांत के गुलिस्तान रोड पर स्थित पुलिस महानिरीक्षक एहसान महबूब के कार्यालय पास हुआ, जहां कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं।
पुलिस ने बताया कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
‘डॉन’ के अनुसार, इलाके में अब भी बचाव अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath