सैफ की ‘कालाकांडी’ 8 सितंबर को रिलीज होगी

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की नई फिल्म ‘कालाकांडी’ आठ सितंबर को रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि यह मजेदार फिल्म होगी।

एक बयान के मुताबिक, फिल्म की रिलीज की घोषणा सिनेस्तान फिल्म कंपनी ने की है।

फिल्म का निर्देशन अक्षय वर्मा ने किया है, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। वह फिल्म ‘देल्ही बेली’ के पटकथा लेखक थे।

सैफ ने कहा, “‘कालाकांडी’ का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। मुंबई के पृष्ठभूमि में बनी फिल्म प्यार व अपराध के बारे में है।”

सूत्रों के अनुसार, फिल्म पटकथा विशेष रूप से सैफ को ध्यान में रखकर ही लिखी गई थी। इसमें दो साल लगे।

उन्होंने कहा, “अक्षत ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है। उन्हें इसे बेहतरीन तरीके से बनाया है। मुंबई बेहद खूबसूरत शहर है और इसे उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छे से दिखाया है।”

‘कालाकांडी’ में दीपक डोबरियाल, विजय रज, कुणाल रॉय कपूर, सोबिता धुलिपला, अक्षय ओबरॉय, ईशा तलवार, शेनाज ट्रेजुरिवाला, शिवम पाटिल, अमायरा दस्तूर और नील भूपलम भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493