श्रीदेवी खुद को अब भी नवागंतुक मानती हैं

चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। पिछले 50 वर्षो से मनोरंजन जगत का हिस्सा बनीं अभिनेत्री श्रीदेवी अब भी खुद को नवागंतुक ही मानती हैं।

चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। पिछले 50 वर्षो से मनोरंजन जगत का हिस्सा बनीं अभिनेत्री श्रीदेवी अब भी खुद को नवागंतुक ही मानती हैं।

तीन वर्ष की आयु से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली 53 वर्षीया अभिनेत्री को फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘मॉम’ की रिलीज का इंतजार है।

श्रीदेवी ने यहां गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं लगता कि 50 वर्ष हो गए। मैं अब भी अपनी फिल्म रिलीज से पहले खुद को नवागंतुक की तरह देखती हूं।”

श्रीदेवी यहां ‘मॉम’ के तमिल संस्करण के प्रचार के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि यह साधारण, भावनात्मक और पारिवारिक फिल्म है।

उन्होंने कहा कि हालांकि उनकी पहले से इस परियोजना से जुड़ने की कोई योजना नहीं थी, पर इसकी कहानी उन्हें छू गई और उन्होंने फिल्म करने का फैसला किया।

उन्होंने यह भी कहा कि दो बेटियों की मां होने के नाते उन्हें फिल्म की भूमिका से खुद को जोड़ने में काफी मदद मिली। उन्होंने इसे किशोर लड़कियों तथा मांओं के लिए महत्वपूर्ण फिल्म बताया।

उन्होंने कहा, “‘इंग्लिश विंग्लिश’ के बाद मैं अपनी बेटियों के साथ व्यस्त थी। मेरी अधिक फिल्मों में काम करने की योजना नहीं थी। मैंने इसके बारे में सोचा नहीं था। लेकिन जब बोनी (कपूर) ने मुझे कहानी सुनाई तो मैं उत्साहित हो गई। फिल्म की कहानी पर काम करने और इस परियोजना को शुरू करने में दो वर्ष लग गए।”

‘मॉम’ सात जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493