मेरा पुत्र अभिनय के लिए तैयार : अंबिका

चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। 80 और 90 के दशक में दक्षिण सिनेमा में शीर्ष अभिनेत्री रहीं अंबिका ने कहा कि उनका पुत्र राम केशव अपने अभिनय की शुरुआत के लिए तैयार हो रहा है।

अंबिका ने आईएएनएस से कहा, “मेरा पुत्र तैयार हो रहा है। वह तमिल या मलयालम भाषा की किसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर सकता है। मैं उसे सर्वश्रेष्ठ शुरुआत देना चाहती हूं।”

54 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी।

16 साल की उम्र में, उन्होंने 1978 में आई मलयालम भाषा की फिल्म ‘समयामाईला पोलम’ से मुख्य अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा की 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493