नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रमुख घरेलू उपभोक्ता ब्रांडों में से एक ‘ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड’ दिल्ली गोल्फ क्लब के जूनियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (जेटीपी) के 31वें संस्करण के चौथे शिविर के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की गई।
इस घोषणा के साथ ही 2017 कार्यक्रम के चौथे शिविर का समापन हो गया है।
ऊषा कंपनी इस कार्यक्रम के साथ 2006 से जुड़ी हुई है। इसका लक्ष्य आठ से 17 साल के आयु वर्ग के बच्चों को गोल्फ के खेल से परिचित कराना है और युवा प्रतिभाओं को विकसित करना है। इस साल का जूनियर प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई से 23 जून 2017 के बीच निर्धारित था।
इस कार्यक्रम के चौथे शिविर के विजेताओं में अरिन आहूजा, असरा साहनी, शरण्या साह, अनंता जैन, करमजीत बेदी, मोहद. यासा और आर्यन चढ्ढा के नाम शामिल हैं, जिन्होंने पटिंग, चिपिंग, बंकर, लांग ड्राइव और खेल प्रतियोगिता जैसी श्रेणियों में पुरस्कारों पर कब्जा किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय गोल्फ कोच जसजीत सिंह ने प्रतिभागियों ने कोच किया था।
उल्लेखनीय है कि ऊषा के 31वें जूनियर प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार शिविरों (प्रत्येक शिविर 10 दिनों का है) में बांटा गया था। ये शिविर 15 मई से शुरू होकर क्रमश: 25 मई, 4 जून और 14 जून को आयोजित हुए।
इन शिविरों में सुप्रसिद्ध ए-श्रेणी के कोच विक्रम सेठी, नोनिता लाल कुरैशी, अंजली चोपड़ा और जसजीत सिंह की देखरेख में युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को खेल की मूल बातों के आधार पर प्रशिक्षित किया गया। खेल के बारे में उनकी क्षमता और ज्ञान के अनुसार, शिविर को तीन स्तरों में बांटा गया- एडवांस्ड, इंटरमिडियेट और बिगिनर्स।
दो घंटे की अवधि के रोजाना प्रशिक्षण सत्र में खेल के सभी पहलुओं – लांग ड्राइव, पुटिंग, चिपिंग, बंकर और पिचिंग के साथ ही साथ नियम और शिष्टाचार को भी शामिल किया गया।
dharmpath.com dharmpath