बार्सिलोना जाने को तैयार ब्राजील के लुकास लीमा

रियो डी जनेरियो, 23 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर लुकास लीमा ने स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना में शामिल होने का मन बना लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील सेरी-ए लीग क्लब सांतोस के साथ लीमा के करार को समाप्त होने में केवल छह माह शेष रह गए हैं।

इससे साफ जाहिर है कि 26 वर्षीय लीमा अगले माह बार्सिलोना के साथ नया करार कर सकते हैं।

समाचार पत्र ‘ग्लोबो’ की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, लीमा ने बार्सिलोना के साथ पांच साल के करार को स्वीकृति दे दी है। इस करार के तहत हर सीजन के लिए उन्हें क्लब की ओर से 40 लाख यूरो (44.6 लाख डॉलर) दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें 50 लाख यूरो (55.8 लाख डॉलर) का बोनस भी दिया जाएगा।

लीमा को कथि तौर पर इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन और तुर्की के क्लब फेनबार्चे से भी करार की पेशकश आई थी।

सांतोस के फारवर्ड ब्रुनो हेनरीक ने लीमा के बार्सिलोना में स्थानांतरण की पुष्टि की थी।

लीमा ने सांतोस क्लब के लिए 95 मैच खेले हैं। इसके अलावा, उन्होंने ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए 14 मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493