विश्व चैम्पियनशिप से पहले ही घायल हो रहे केन्याई एथलीट

नैरोबी, 24 जून (आईएएनएस)। लंदन में इस साल आयोजित होने वाली एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप की शुरुआत से पहले ही केन्या के एथलीट चोटों से जूझ रहे हैं।

केन्या के घायल एथलीटों की सूची में ओलम्पिक एथलेटिक्स चैम्पियन एजीकेइल केम्बोई, डेविड रुडिशा और रजत पदक विजेता बोनेफेस मउचेरू शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस टूर्नामेंट की शुरुआत में एक माह का समय शेष रह गया है। मुख्य कोच जुलियस किरवा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि जब तक एथलीटों की फिटनेस स्पष्ट नहीं हो जाती, उनके नामों को केन्या टीम में शामिल करना निराधार होगा।

केन्या टीम का चयन इस सप्ताहांत में होना है। किरवा ने कहा, “मुझे जानकारी मिली कि केम्बोई, रुडिशा और मउचेरू चोटिल हैं। इसमें बेट्सी साइना का नाम भी है। वह चोट से उबर रही हैं। ट्रायल के दौरान ही इन खिलाड़ियों को सूची में बरकरार रखने का फैसला लिया जाएगा। हालांकि, अभी यह नजर आ रहा है कि ये एथलीट प्रशिक्षण कर रहे हैं और अच्छी फॉर्म में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493