दर्शकों को जोड़ना वेब सिरीज के लिए बड़ी चुनौती : विवेक ओबेरॉय

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबेरॉय जल्द ही एक वेब सीरीज में अभिनय करते नजर आएंगे। उनका कहना है कि दर्शकों को डिजिटल माध्यम से जोड़ना एक बड़ी चुनौती है।

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबेरॉय जल्द ही एक वेब सीरीज में अभिनय करते नजर आएंगे। उनका कहना है कि दर्शकों को डिजिटल माध्यम से जोड़ना एक बड़ी चुनौती है।

विवेक अमेजन प्राइम वीडियो की पहली ओरिजनल वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा, “सही विषय वस्तु को दिखाने के लिए सही माध्यम का चुनाव महत्वपूर्ण है।”

विवेक ने डिजिटल मीडियम के बारे में बात करते हुए आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि वेब सीरीज की सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों को इससे जोड़ना है। सबसे ज्यादा यह मायने रखता है कि विषय वस्तु कितनी मनोरंजक है..क्या यह कई घंटों तक दर्शकों को बांधे रख सकती है?”

इस शो में अभिनेता विक्रम धवन नामक व्यवसायी के किरदार में नजर आएंगे। विवेक इस किरदार को निभाने को लेकर काफी उत्सुक हैं।

किरदार के बारे में विवेक ने बताया, “यह एक दिलचस्प किरदार है। वह अपने खेल में माहिर है। वह सब कुछ नियंत्रित कर सकता है। ताकत उसके लिए एक नशे की तरह है। यदि वह कुछ चाहता है, तो उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।”

इस वेब सीरीज का प्रसारण 10 जुलाई को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493