ट्रंप ने वीए कानून में सुधार को मंजूरी दी

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बने कानून वेटरन एडमिनिस्ट्रेशन (वीए) में सुधार लाने को मंजूरी दे दी है। इससे पूर्व सैनिकों के जीवन को कतरे में डालने वाले किसी भी कर्मचारी को निलंबित करना आसान हो जाएगा।

ट्रंप ने सुधार कानून पर हस्ताक्षर करने से पहले व्हाइट हाउस में कहा, “आज हम वीए में परिवर्तन करने के लिए एक बहुत ही ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं और यह तो सिर्फ शुरुआत है।”

उन्होंने कहा, “हमारे पूर्व सैनकिों ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है और अब हमें उनके प्रति अपना कर्तव्य जरूर निभाना चाहिए।”

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, 2014 में हुए वीए घोटाले को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि उस समय जो हुआ वह राष्ट्र के लिए शर्मनाक था, उसके बाद से कई पूर्व सैनिकों को गलत चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।

एरिजोना के फीनिक्स का एक अस्पताल इस घोटाले का केंद्र था। वहां लंबे समय तक वरिष्ठ व पूर्व सैन्यकर्मियों को इलाज के लिए प्रतीक्षा करना पड़ता था, जिसके चलते 40 पूर्व सैनिकों की मौत हो गई थी।

जल्द ही यह पता चल गया कि देशभर में यही समस्या शुरू हो गई है और पूर्व सैन्य कर्मियों को इलाज के लिए औसत रूप से 114 दिनों तक प्रतीक्षा करना पड़ रहा है।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन ने इन पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए चिकित्सकीय सुविधाओं में सुधार लाने और कर्मचारियों को बर्खास्त करने सहित वीए के पुर्नगठन के लिए कदम उठाए थे।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि घोटाले में फंसे लोगों में से कुछ अभी भी पुराने कानून के कारण वीए कर्मचारी हैं।

ट्रंप ने कहा कि इस नए कानून को कांग्रेस द्वारा द्विदलीय सहमति से पारित किया गया और शुक्रवार को अधिनियमित किया गया। वीए मामले के सचिव डेविड स्कलकिन के पास पूर्व सैन्य कर्मियों के जीवन को खतरे में डालने वाले संघीय कर्मचारियों को हटाने का अधिकार होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, वीए घोटाले को उजागर करने वाले लोगों की कानून रक्षा करेगा।

ट्रंप के अनुसार, “यह सिर्फ शुरुआत है। जब तक हम अपने पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए इस काम को 100 फीसदी पूरा नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493