अमेरिकी सैन्य प्रमुखों ने ट्रांसजेंडर नीति के लिए समय मांगा

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना प्रमुख ने ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) को सैन्य सेवाओं में शामिल करने की अनुमति देने वाली नीति लागू करने के लिए और समय की मांग की है।

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना, नौसेना, वायुसेना के सैन्य प्रमुखों ने पूर्व रक्षामंत्री एश कार्टर द्वारा इस नीति को लागू करने की 1 जुलाई की समय सीमा को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। यह नीति ट्रांसजेंडर के रूप में पहले से पहचाने गए और 18 सप्ताहों तक बगैर किसी बदलाव के उसी ‘स्थिति’ में रहने वाले लोगों सेना में शामिल करने की अनुमति देती है।

उप रक्षामंत्री बॉब वर्क ने प्रत्येक सैन्य विभाग से प्रतिक्रिया प्राप्त की है, और वह उसके अनुसार रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से सिफाराशि करेंगे, क्योंकि इस मामले पर अंतिम निर्णय लेना रक्षा मंत्री को ही लेना है।

पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता डाना व्हाइट ने शुक्रवार रात कहा, “उप रक्षामंत्री ने फिलहाल रक्षामंत्री के समक्ष इस अनुरोध की पेशकश नहीं की है और इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493