“फैशन” का चक्कर भारी पडा मप्र भाजपा अध्यक्ष को

nandkumar-c_03_08_2015(खुसुर-फुसुर)- मप्र भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को कैमरा फोबिया है वे कैमरा व् माइक देखते ही बयान देने के लिए आतुर हो जाते हैं और ऐसा बयान दे देते हैं की बाद में परेशानी में फंस जाते हैं ,उनकी इस आदत से उनके सह्पदाधिकारी परेशान हैं और बयान को आगे न दिखाने की मशक्कत करते नजर आते हैं .अभी हाल ही नंदू भैया अपनी चिर-परिचित अदा में किसानों की आत्महत्या को फैशन बता गए .बयान लेने के बाद पत्रकार तो चले गए लेकिन जब स्क्रीन पर नंदू भैया ने अपना बयान देखा तो चक्कर में पड गए और अपने सलाहकारों को उस बयान को रुकवाने को कहने लगे ,सलाहकारों ने भी इस का ठीकरा एक तेज-तर्रार पत्रकार के सर फोड़ दिया ,नंदू भैया उस पत्रकार से सामना होते ही उस पर बरस पड़े लेकिन अपनी जगह सही उन पत्रकार महोदय ने उलट वो जवाब दिया की नंदू भैया कुछ समझने की स्थिति में ही नहीं रहे की पत्रकार सही या वे सलाहकार जो उन्हें अपने घेरे में रखते हैं लेकिन नंदू भैया कोई बालक तो नहीं हैं जैसे ही वे इस घेरे से बाहर आते हैं और कैमरा देखते हैं उन पर वह फोबिया हावी हो जाता है और वे फिर बयान दे कर फंस जाते हैं .सलाहकारों का कहना है की आखिर कब तक नजर रखें अब जैसी और जब तक गाडी चल रही चलने दो .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493