तेलुगू फिल्म के कलाकारों को याद कर रहे कुणाल

लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने रविवार को कहा कि वह पहले ही अपनी आगामी तेलुगू फिल्म के कलाकारों और पूरी टीम को याद करने लगे हैं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन का काम पूरा किया है।

कोहली ने ट्विटर पर रविवार को फिल्म की पूरी टीम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “तमन्ना, संदीप किशन के साथ लंदन शेड्यूल का आखिरी दिन और मैं आपको और पूरी टीम को याद कर रहा हूं। शूट डायरीज। लंदन।”

तमन्ना भाटिया और संदीप किशन अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह पहली बार है, जब तमन्ना और कोहली एक साथ काम कर रहे हैं।

कोहली इससे पहले ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘हम तुम’, ‘फना’, ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493