नए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद पुतिन ने क्रीमिया का दौरा किया

मॉस्को, 25 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका द्वारा यूक्रेन में कथित गतिविधियों को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद शनिवार को क्रीमिया का दौरा किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन ने क्रीमिया के प्रधानमंत्री सर्गेई अक्सियोनोव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्रीमिया में आर्तेक इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स सेंटर के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया।

पुतिन ने इस दौरान अक्सियोनोव को क्रीमिया में ऐतिहासिक सांस्कृतिक अवशेष ग्रेट मिथ्रिडेट्स स्टेयकेस के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब मंगलवार को अमेरिकी राजकोष विभाग ने 38 लोगों और प्रतिष्ठानों एवं रूसी सरकार के दो अधिकारियों को यूक्रेन संकट में कथित भूमिका के लिए काली सूची में डाल दिया है।

क्रीमिया एक जनमत संग्रह के बाद मार्च 2014 में यूक्रेन से अलग होकर रूस में फिर से शामिल हो गया था। जनमत संग्रह में करीब 97 प्रतिशत लोगों ने फिर से रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया था।

हालांकि पश्चिमी देशों का मानना है कि क्रीमिया का अवैध तरीके से एकीकरण किया गया था और इसके चलते उन्होंने 2014 में रूस के खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493